दिनांक 10 सितम्बर 2021
फरीदाबाद:- शहर में अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने सभी क्राइम ब्रांच को दिशा निर्देश जारी किया है।
जिसपर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेन्ट्रल ने आरोपी उमेश उर्फ भोला को एक देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।
पुलिस प्रवक्ता सुबेसिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी उमेश उर्फ भोला को थाना सेक्टर-58 से देशी पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने की धारओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी से देशी पिस्टल बरामद की गई है।
आरोपी को आज पेश अदालत कर रिमांड पर लेकर पिस्टल किस व्यक्ति से लेकर आया था इस बारे में पूछताछ की जाएगी।
यह भी पढ़ें