चोरी की आईसर कैंटर बेचने की फिराक में घूम रहा आरोपी काबू

दिनांक 29 अगस्त 2021
फरीदाबाद:- क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने चोरी की आईसर कैंटर सहित एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है।
आरोपी की पहचान भूपेंद्र पुत्र जगपाल निवासी फतेहपुर बिल्लौच के रूप में हुई है।
प्रभारी क्राइम ब्रांच 65 ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक आरोपी आईसर कैंटर को बेचने की फिराक में घूम रहा है जिस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया गया।
पूछताछ पर सामने आया कि आरोपी ने यह आईसर कैंटर थाना सेक्टर 17 इलाके से दिनांक 23 अगस्त 2021 को रात के समय चोरी किया था उस दौरान आरोपी सड़क पर जा रहा था तभी उसने सड़क किनारे एक आईसर कैंटर खड़ा देखा जो कि आरोपी उसको चोरी कर ले गया था और अब आरोपी इसको बेचने की फिराक में घूम रहा था।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता है।
पुलिस ने आरोपी से आईसर कैंटर बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया है।