डिप्रेशन में चल रही 50 वर्षीय महिला को पुलिस ने पहुँचाया उनके आशियाने

दिनांक 30 अगस्त 2021
*फरीदाबादः* पुलिस थाना खेड़ी पुल की टीम ने डिप्रेशन में चल रही 4 दिन से लापता एक महिला को उसके परिजनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।
रात 11 बजे थाना खेड़ी पुल में सूचना मिली कि चंदीला चौक के पास एक महिला गुमशुम और लावारिस स्थिति में बैठी हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस पूरी तत्परता के साथ एक महिला सिपाही व अन्य साथी पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुँची।
पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची तो महिला अब भी उसी स्थान पर बैठी हुई थी। महिला पुलिसकर्मी उस चुप बैठी महिला के पास गई और सहानुभूतिपूर्वक बातचीत शुरू की।
महिला पुलिसकर्मी से बातचीत के दौरान उस महिला ने अपने घर का पता बताने की कोशिश की परंतु वह अच्छे से कुछ भी बता नहीं पा रही थी पुलिस टीम ने आसपास मौजूद लोगों से महिला के बारे में सूचना प्राप्त करनी चाहिए परंतु उन्हें भी उस महिला के बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी।
काफी समय तक पूछताछ करने के पश्चात भी जब उन्हें महिला के बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई तो अंततः महिला पुलिसकर्मी वृद्ध महिला की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे अपने साथ थाने ले आई।
अगली सुबह काफी सोचने की कोशिश करने के पश्चात महिला ने बताया कि कुछ पारिवारिक समस्या के कारण वह पिछले कई महिनों से अवसाद में है। उसके पति का देहांत हो चुका है। उसका घर आदर्शनगर में दुर्गा मंदिर के पास है।
पुलिस उस महिला को अपनी सुरक्षा में लेकर आदर्श नगर पहुँची।
अपने क्षेत्र में जाने के पश्चात उसे अपने घर का रास्ता याद आ गया जिसके पश्चात पुलिस उसे लेकर उसके घर तक पहुंच पाई।
वहाँ वृद्ध महिला के पुत्र ने बताया कि उसकी माँ पिछले चार दिनों से बिना कुछ बताये कहीं चली गयी थी। उसके पिता के देहांत के बाद से ही उसकी माँ की मानसिक स्थित सामान्य नहीं है।
पुलिस ने उस व्यक्ति को अपनी माँ का विशेष ध्यान रखने की बात कहते हुए महिला को उसे सुरक्षित सौंप दिया जिस पर महिला के बेटे ने पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए उन का तहे दिल से धन्यवाद किया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.