होली पर्व आपसी प्यार और स्नेह का त्यौहार: विपुल गोयल
पार्टी, दल से उठकर आपसी भाईचारे का प्रतीक है हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब: राजेश नागर
फरीदाबाद: हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब ने रविवार को होली मिलन उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया। होली मिलन समारोह में शहर की प्रतिष्ठित हस्तियों, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्यमंत्री राजेश नागर, मेयर पद की भाजपा प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, जिला उपाध्यक्ष सुखबीर मलेरना, पूर्व शिक्षा मंत्री श्रीमती सीमा त्रिखा, पूर्व महापौर सुमन बाला, वेणुका प्रताप खुल्लर, सुरेन्द्र शर्मा बबली, लखन शर्मा नंबरदार, भारत अरोड़ा, बल्लभगढ़ से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी रही पराग शर्मा, विजय कौशिक, सोनू चैधरी, रेडक्रास सचिव बिजेन्द्र सौरोत, जया शर्मा, अवधेश कुमार ओझा, सतेन्द्र शर्मा, मनीष शर्मा, रवि शर्मा, नारायण शर्मा, मनोज नासवा, डा. योगेश भाटिया, एसआई नरेन्द्र, इमरान जलाल, एडवोकेट राजेश खटाना, विकास वर्मा, संदीप सिंघल, विमल खंडेलवाल, सुनील खटाना, प्रदीप छाबड़ी, प्रेमचंद गौड, अजय शर्मा, शमशाद, शिवम सहित शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत की। कार्यक्रम में फूलों की सुंदर होली खेली गई और आए हुए अतिथियों का हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब के पदाधिकारियों राकेश देव प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव राजेन्द्र सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष किशोर शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष दीपा मिश्रा ने फूलों की बारिश के साथ, बुके देकर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सुंदर कार्यक्रम के आयोजन के लिए हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब को बधाई दी और कहा कि पत्रकारों का प्यार हमेशा मुझे मिलता रहा है। चाहे मैं सत्ता में रहूं या न रहूं, लेकिन मेरे शहर के पत्रकार मुझे हर सुख-दुख में याद करते हैं। आज होली के पावन अवसर पर सुंदर कार्यक्रम के आयोजन के लिए हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब को बहुत-बहुत बधाई।

व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद पत्रकारों के होली मिलन समारोह में शिरकत करने पहुचे राजेश नागर ने कहा कि अपने पत्रकार भाईयों के लिए मैं पहले भी भाई था, अब भी हूं और आगे भी रहुंगा। भगवान के आशीर्वाद से चाहे कितनी ही उंचाईयां छू लूं, लेकिन पैर जमीन पर ही रहेंगे। आज हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब ने जो सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया है, वह बधाई के पात्र हैं और पूरे प्रदेश के लोगों को होली पर्व की बधाई देता हूं।
जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने कहा कि हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब हर खुशी के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन करता है। मेरी यही कामना है कि कि आप लोगों की कलम यूं ही चलती रहे और स्वच्छ समाज के निर्माण में आप अपनी भूमिका का निर्वहन ऐसे ही बिना रुके, बिना थके करते रहें। सुखबीर मलेरना ने सभी पत्रकार साथियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली पूर्व हिन्दुओं का सबसे बड़ा रंगों का पर्व है, पूरी धूमधाम से इसे मनाएं। सभी गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को गले लगाएं।
पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने होली के रंग में चार चांद लगा दिए उन्हांेने क्लब के पदाधिकारियों को ऐसा रंगा कि सभी के चेहरे रंग-बिरंगे हो गए। सीमा त्रिखा ने कहा कि होली का मजा जब तक नहीं है, जब तक पूरी तरह से रंग-बिरंगे न हो जाएं। इसलिए धूमधाम से होली उत्सव मनाएं।
भाजपा मेयर पद की प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि आप लोगों की कलम में बहुत ताकत होती है, किसी भी कार्यक्रम की सफलता आप लोगों के बिना नहीं है। उन्हांेने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम एवं भाईचारे का त्यौहार है, इसलिए मिल-जुलकर होली पर्व मनाएं।
वेणुका प्रताप खुल्लर ने होली पर्व सर्दियों के जाने और गर्मियों के आने का त्यौहार है। खुशियांे, उल्लास एव ंरंग भरा यह त्यौहार है। इस दिन कैमिकल का प्रयोग न करें। अपने साथ-साथ पशुओं का भी ध्यान रखें, ताकि उनको भी कोई नुकसान न हों।
बल्लभगढ़ से कांग्रेस विधायक प्रत्याशी रही पराग शर्मा ने हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब को बधाई देते हुए कहा कि क्लब हमेशा मान-सम्मान देता रहा है। होली मिलन हो या दिवाली मिलन कोई भी कार्यक्रम हो, मैं हमेशा क्लब के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचती हूं, क्योंकि यहां आकर अपनेपन का अहसास होता है।
अखिल भारतीय ब्राह्यण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा बबली ने होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली पर्व पूरे भारतवर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। इस दिन आपसी प्रेम एवं सौहार्द के साथ एक-दूसरे को गले लगाकर होली पर्व मनाएं।
अखिल भारतीय ब्राह्यण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष लखन शर्मा नंबरदार ने कहा कि होली पर्व भारतवर्ष के लोगों का प्रिय त्यौहार है। सभी लोग इसको बड़े प्यार से मिल-जुलकर मनाते हैं। हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब के सभी साथियों को होली पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
वरिष्ठ भाजपा नेत्री अनीता शर्मा ने सुंदर कार्यक्रम के लिए क्लब को बधाई दी और कहा कि होली पर्व को बडे धूमधाम से मनाएं। उन्हांेने कहा कि होली प्यार और सौहार्द का त्यौहार है और पूरी तरह से होली पर्व को उत्साह से मनाएं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री सोनू चैधरी ने कहा कि पत्रकारों के बिना कोई भी कार्य अधूरा है और आज हमारे पत्रकार साथियों ने होली पर्व की शुरुआत कर दी है। मेरी यही कामना है कि इस पर्व पर आपका क्लब यू ही नई उंचाईयों को छूता रहे। कार्यक्रम में क्लब के संरक्षक धीरेन्द्र राजपूत, दिनेश ठाकुर, धनंजय चैहान, दीपक पांडे, सुधीर राघव, नितिन बंसल,यशपाल सिंह, बृजेश चावला, योगेश गौतम, महेन्द्र शर्मा, पंकज अरोड़ा, देव चैधरी, रविन्द्र कुमार, प्रवीण कुमार, रितेश कुशवाहा, हिमांशी, रेनू, हरजिंदर शर्मा, लाल सिंह, दीपक भाटिया, मधु, मीनू मिश्रा, अनिल मंगला, सुनील चौधरी, दिव्या, मोहित बैंसला, चंचल, माही राजपूत, राधा परमार, संदीप गोयल, नितिन कस्तूरिया, अभय गिरी, रुपेश देव, रुपेश कुमार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।