एनआईटी तीन सी व एफ ब्लॉक के घरों में घुसा सीवरेज का गंदा पानी, लोग करेंगे आंदोलन

स्थानीय निवासियों में मानव सेतिया ने निगमायुक्त के नाम लिखा खत 

 फ़रीदाबाद; (नितिन कस्तूरिया) 12 सितंबर, सीवरेज का पानी घरों में घुसने के कारण लोग परेशान है। दो महीने से लगातार गंदे पानी के बीच स्थानीय लोग रहने को मजबूर है, लेकिन इसके बाद भी प्रशासन नहीं जागा हैं। सीवरेज का गंदा पानी जहां सड़क पर परेशानी का सबब बना हुआ है, तो वहीं घरों के अन्दर भी पानी घुसने के कारण लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे रास्ता रोककर आंदोलन करेंगे।

आपको बता दे कि फ़रीदाबाद की बढ़खल विधानसभा के अंतर्गत एन आई टी तीन नंबर के सी एंव ऍफ़ ब्लॉक में हालात बद से बदतर हो चुके है। घरों में सीवरेज का गंदा पानी दो महीने से लगातार भरा हुआ है। जिसके कारण लोगों को एक जगह से दूसरे जगह जाने में भी इसी गंदे पानी के अंदर से जाना पड़ रहा है। ऐसा नहीं है कि स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर-निगम को नहीं की, कई बार शिकायत देने के बाद भी हालात बदस्तूर जारी है।

हादसों का बना रहता है डर

सीवेरज का गंदा पानी रोड पर  भी जमा हो रखा है। इसके साथ ही 2 दिन हुई बारिश के कारण यह पानी घरों के अंदर तक घुस गया। वहीं मुख्य सड़क पर सीवरेज का पानी एकत्रित होने के कारण लोग सड़क को पार भी नहीं कर सकते है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह इन हालातों से जूझ रहे है। लेकिन इसके बाद भी कोई सुध नहीं ली जा रही है। इसके साथ ही इस गंदे पानी के बीच में वो जाने को मजबूर है। वहीं कई बार पानी में से निकलते समय वाहन चालक भी इनमें गिर जाते है। जिसके कारण हादसों का डर बना रहता है।

बदबू से जीना हुआ दुभर, बीमारियों का डर
सड़क पर फैला यह सीवरेज का गंदा पानी आसपास के मकानों में भी घुस गया है। पिछले 3 दिनों से घरों के अंदर पानी जमा हो रखा है। लोगों ने निकालने का प्रयास किया, लेकिन बदबू के कारण उनका जीना दुभर हो चुका है। घर के अंदर जाने के लिए भी लोगों को इसी गंदे पानी के बीच से जाना पड़ रहा है। उन्होने बताया कि गंदे पानी के कारण पूरा घर सीवरेज की गंदी बदबू से भर गया है। जिसके कारण घर में बीमारियां फैलने का डर भी सताने लगा है।

पार्षद नहीं सुनते समस्या

स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि समस्या को लेकर उन्होने कई बार पार्षद को अवगत करा दिया। लेकिन इसके बाद भी उनकी समस्या का निराकरण नहीं हो रहा है। पार्षद केवल वोट लेने के लिए आते है उसके बाद लोग किस परेशानी से जूझ रहे है इसके बारे में कोई पार्षद सुध नहीं लेता।

तीन दिन से सीवरेज के गंदे पानी के बीच जीवन जी रहे लोगों की शिकायत के बार नगर-निगम ने एक ट्रेक्टर पानी निकालने के लिे जरूर मौके पर भेजा। लेकिन ट्रैक्टर से पानी साफ नहीं हो रहा है।स्थानीय निवासियों में रश्मि सेतिया, ज्योति वर्मा, कविता अरोड़ा, रितु शर्मा, मानव सेतिया, धर्मपाल मुंजाल, इन्द्रसेन वर्मा, मनोज गोरा, लोकेश शर्मा व् अन्य लोगों ने प्रशासन के ख़िलाफ़ नाराजगी व्यक्त की हैं !

सेवा मैं,
आयुक्त महोदय
नगर निगम फरीदाबाद
विषय: ओवर फ्लो हो रही sewer को ठीक करवाने की अपील
श्री मान जी,

मैं आपके सामने एक गंभीर समस्या प्रस्तुत करना चाहता हूँ,nit faridabad के 3F ब्लॉक मैं हमेशा सीवर ब्लॉक होने के कारण main holl ओवर फ्लो होते रहते हैजिस से हमारे घर और पड़ोसियों के साथ जूझना पड़ रहा है। हमारे आस-पास के क्षेत्र में सीवर का अत्यधिक ओवरफ़्लो हो रहा है, जिसके कारण बीमारी का ख़तरा बढ़ रहा है और हमारे घरों में समस्याएँ बढ़ रही हैं।

हमारे घर के सीवर ओवरफ़्लो की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है और हम इस समस्या से कैसे निपट सकते हैं, इसका कोई समाधान नहीं देख रहे हैं। हमारे पड़ोसियों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है, और हम सभी इस परिस्थिति से परेशान हैं।

मैं आपके माध्यम से अपनी सरकार से अनुरोध करता हूँ कि आप इस मामले को तुरंत ध्यान में लें और हमारे घरों के सीवर के ओवरफ़्लो को रोकने और सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाएं। हम जनता के लिए यह जरूरी है कि सीवर प्रबंधन में सुधार किया जाए ताकि इस समस्या का समाधान हो सके।

कृपया इस मुद्दे को जल्दी से देखा जाए और हमारे सीवर के ओवरफ़्लो को ठीक करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं
धन्यवाद
मानव सेतिया ph(9643268661)
3-F-127
NIT
Faridabad

Get real time updates directly on you device, subscribe now.