
अपने संबोधन में विपुल गोयल ने कहा कि पूरे हरियाणा की तरह हिसार में भी भाजपा के पक्ष में प्रचंड जनसमर्थन दिखाई दे रहा है और इस बार भाजपा प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है और आने वाले निकाय चुनावों में जनता एक बार फिर भाजपा पर अपना विश्वास जताएगी।

विकास की निरंतरता के लिए भाजपा को समर्थन दें
विपुल गोयल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने हरियाणा के विकास को गति दी है और अब निकाय चुनाव के माध्यम से स्थानीय स्तर पर विकास को और तेज किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि 2 मार्च को होने वाले चुनाव में कमल के निशान पर मतदान कर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि शहर के विकास कार्य निर्बाध रूप से आगे बढ़ते रहें।

स्थानीय विकास योजनाओं पर जोर
उन्होंने भाजपा सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी शहरों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने, जल निकासी व्यवस्था को सुधारने, सड़कों के उन्नयन, स्वच्छता अभियान को सशक्त बनाने और स्मार्ट स्ट्रीट्स,दोगुनी स्ट्रीट लाइट्स, बेहतर निकासी, आधुनिक कम्युनिटी हाल, लाइब्रेरी, ऑनलाइन सेवा केंद्र के साथ उच्चतम मानक की नागरिक सेवा देने के किए प्रतिबद्ध है
जनता को मतदान के प्रति किया जागरूक
अपने संबोधन में गोयल ने कहा, “मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है।” प्रत्येक नागरिक को अपने परिवार और मित्रों के साथ मतदान केंद्र पर जाकर भाजपा को विजयी बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि जनता को ऐसे किसी भी व्यक्ति को वोट नहीं देना चाहिए जो विकास के नाम पर बहानेबाजी करता हो और जब काम कमल से होगा, तो वोट भी कमल को ही जाएगा।
इसी दिन विपुल गोयल ने हिसार में अन्य कई स्थानों पर भी विभिन्न पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Recover your password.
A password will be e-mailed to you.