जन्माष्टमी वाले दिन दही मटकी फोड़ने को लेकर आपस में हुए झगड़े में हुई हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच 65 की टीम ने पांच अन्य आरोपी को दबोचा

दिनांक 19.10.2021

फरीदाबाद:- पुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा के दिशा निर्देश पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने गांव सोतई में झगड़े के दौरान हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पांच आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई है।

गिरफ्तार आरोपी चन्द्रभान,सूर्यदेव,योगेश कुमार और लेखराज उर्फ़ लेखू फरीदाबाद के गाँव सोतई के रहने वाले है और आरोपी रोहित सोहना रोड पलवल का रहने वाला है।

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 31 अगस्त 2021 को गांव सोतई में जन्माष्टमी पर्व वाले दिन दही मटकी फोड़ने को लेकर दो पक्षों में आपस में झगड़ा हो गया था। झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु भी हो गई थी। जिस पर आरोपी के खिलाफ मामला थाना सदर बल्लभगढ़ में हत्या, मारपीट, जान से मारने की धमकी के तहत दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में 4 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने बताया कि मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 की टीम ने विशेष सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर उपरोक्त एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियो से 5 लकडी के डंडे बरामद किये गये है। आरोपियो को आज पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।