ताऊ जी हेलमेट तो लगा लो :- विवेक चंडोक

फ़रीदाबाद के डिप्टी कमीशनर जितेंद्र यादव के आदेशनुसार एवं पुलिस कमीशनर विकास कुमार अरोड़ा के निर्देशअनुसार एवं ट्रैफिक पुलिस फरीदाबाद एवं ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट फरीदाबाद के डीटीओ जितेंद्र गहलावत के सहयोग से आज मंगलवार दोपहर सेक्टर 28 सब्ज़ी मंडी चौक मोड़ पर रोड सेफ़्टी ओमनी फ़ाउंडेशन (रजि.) द्वारा सड़क सुरक्षा स्पेशल अभियान चलाया गया यह अभियान 11 सितम्बर से 25 सितम्बर 2021 तक चलेगा विवेक चंडोक ने यहाँ सब्ज़ी लेने व मार्केट आ रहे दुपहिया वाहन चालकों को समझाया के आप हेलमेट पुलिस को देखकर नहीं अपने परिवार के लिए पहने वरना जल्द ही आपका चालान सीसीटीवी के माध्यम से घर पहुँच सकता है नक़ली हेलमेट लगाने पर भी जुर्माना है इसलिए हमेशा अच्छी कम्पनी के आईएसआई मार्क हेलमेट लगा कर चलें बिजेंद्र सैनी ने ई-रिक्शा चालकों को बताया जल्द से जल्द आप सभी ई- रिक्शा में हरी बैट्री वाली हाई सिक्योरिटी प्लेट लगवा ले वरना आपको भारी जुर्माना देना पड़ सकता है सड़क पर वाहन खड़ा ना करें
इस जागरूकता अभियान में फ़रीदाबाद पुलिस हेड कान्स्टेबल सीताराम, एचजीएच सुरेंद्र
रोड सेफ़्टी ओमनी फ़ाउंडेशन(रजि.)से विवेक चंडोक , बिजेंद्र सैनी , अरुण कक्कड़ मोज़ूद रहें