एक नाबालिग सहित दो चोर गिरफ्तार, चोरी के दो मामले सुलझे

दिनांक 20 जून 2021

फरीदाबाद:- पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने बसेलवा कॉलोनी निवासी एक नाबालिग और भगत सिंह कॉलोनी एनआईटी निवासी विकास उर्फ बाबू को दो चोरी के मामलों में गिरफ्तार किया है।

आरोपी विकास उर्फ बाबू ने थाना पल्ला एरिया में 31 मई 2021 को चोरी की वारदात को अंजाम दिया था इस वारदात में आरोपी से पुलिस ने ₹5000 कैश बरामद किए हैं।

नाबालिग आरोपी को पुलिस टीम ने थाना शहर बल्लभगढ़ के 1 दुपहिया वाहन चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है आरोपी से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल अपाचे बरामद कर ली है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपीयान नशा करने के आदी हैं जो कि गांजा पीते हैं नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं।

पुलिस टीम ने आरोपी विकास उर्फ बाबू को आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है एवं नाबालिग आरोपी को किशोर सुधार गृह भेजा गया है।