दिल्ली से मोटरसाइकिल चोरी कर फरीदाबाद में बेचने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को क्राइम ब्रांच 56 की टीम ने दबोचा

दिनांक 5 जून 2021

फरीदाबाद:- पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने बदरपुर दिल्ली से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

आरोपी की पहचान अनिल पुत्र मनवीर सिंह निवासी विजय नगर नियर सरस्वती स्कूल फरीदाबाद के रूप में हुई है।

प्रभारी क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने आरोपी को अपने विशेष सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर डबुआ थाना एरिया से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ पर सामने आया कि आरोपी ने‌ थाना बदरपुर एरिया दिल्ली से एक मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल को बेचने के लिए फरीदाबाद लेकर आया था जिस पर क्राइम ब्रांच ने आरोपी को धर दबोचा।

क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी नशा करने का आदी है,, आरोपी से एक मोटरसाइकिल बरामद कर अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता